गाजियाबाद (युग करवट)। जिले के प्रभारी मंत्री व समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरूण आज गाजियाबाद में रहेंगे। इस दौरान वह कनावनी में हुए अग्निकांड के पीडि़तों से मुलाकात करेंगे। दोपहर ढाई बजे के करीब प्रभारी मंत्री पीडि़तों से मुलाकात कर राहत व्यवस्था का जायजा लेंगे। साथ ही प्रशासन द्वारा किए गए इंतजाम को भी परखेंगे। इसके बाद वह नोएडा स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।