गाजियाबाद (युग करवट)। जिला विकास समन्वयं एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक अब छह जून को होगी। सांसद अतुल गर्ग की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की समीक्षा होगी। पहले यह बैठक 28 मई को होनी थी, लेकिन 28 मई को बकरीद के पर्व के चलते बैठक को स्थगित कर दिया गया था। अब इस बैठक की अगली तारीख छह जून निर्धारित की गई है। जिस पर सांसद अतुल गर्ग की भी सहमति मिली गई है। बैठक को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, दीन दयाल अन्त्योदय योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सडक़ योजना, सर्वशिक्षा अभियान, जलजीवन मिशन, दिव्यांगजन पेंशन योजना सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। योजनों की प्रगति और आवेदकों को आ रही समस्याओं लेकर भी सांसद अतुल गर्ग अधिकारियों से चर्चा करेंगे।