नम आंखों के बीच दी विदाई
गाजियाबाद (युग करवट)। वरिष्ठ चिकित्स, समाजसेवी एवं लेखक डाक्टर अनिल तोमर एवं सुधीर तोमर के पिता आरपी तोमर का बीती रात देहांत हो गया। आरपी तोमर केन्द्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद से रिटायर हुए थे। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। आज सुबह हिंडन स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। युग करवट परिवार दुख की इस घड़ी में तोमर परिवार के साथ है तथा अपनी शोक संवोदनाएं प्रकट करता है।