गाजियाबाद (युग करवट)। दिल्ली मेरठ एक्सप्रैस वे के नीचे बने अंडरपास और सर्विस रोड पर जलभराव रहने की वजह से राहगिरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। यह जानकारी देते हुए एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था एवं यातायात राजकरन नैय्यर ने बताया कि लोगों को इस विकाराल समस्या से निजात दिलाने के लिये कमिश्नरेट पुलिस ने जेएफडी तकनीकि के माध्यम से एनएचएआई का सहयोग लेकर इस मार्ग का जिर्णोद्घार कराना शुरू कर दिया था। सडक़ निर्माण की उच्च तकनीकि का प्रयोग करके इस मार्ग को इस प्रकार से बनाया गया कि यहां पर जल भराव की समस्या नहीं बनेगी।
श्री नैय्यार ने बताया कि इस मार्ग के अलावा अन्य ऐसे मार्गो का भी जिर्णोद्घार कराया जायेगा जहां पर जल भराव जैसी समस्याओं की वजह से यातायात बाधित रहता है। जिसकी वजह से इन स्थानों पर जाम की समस्या भी बनी रहती है।