650 गांवों से होकर गुजरेगा नेटवर्क
लखनऊ (युग करवट)। उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए लगभग 8,200 हेक्टेयर जमीन एक्वायर करने की योजना बनाई है। ये एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के लगभग 650 गांवों और उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से होकर गुजरेंगे। विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए पूर्वी यूपी के 109 गांवों में लगभग 4,615 हेक्टेयर जमीन को एक्वायर करना होगा। विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए पूर्वी यूपी के 109 गांवों में लगभग 4,615 हेक्टेयर जमीन को एक्वायर करना होगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने पैसेंजर और कार्गो मोबिलिटी को रफ्तार देने के लिए तीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए लगभग 8,200 हेक्टेयर जमीन एक्वायर करने की योजना बनाई है।
इन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्टों में 320 किलोमीटर लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, 145 किलोमीटर लंबा मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे और 100 किलोमीटर लंबा विंध्य पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे शामिल है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, जमीन एक्वायर की पूरी प्रक्रिया में सरकारी खजाने से 15,000 करोड़ से अधिक खर्च किए जाएंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मौजूदा और आने वाले एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश को 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में तेजी लाने में मदद करेंगे। वहीं, इन तीनों प्रोजेक्ट को नोडल एजेंसी, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी डेवलप कर रही है। यूपी सरकार ने तीनों एक्सप्रेसवे के अलाइनमेंट को भी अंतिम रूप दे दिया है। ये एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के लगभग 650 गांवों और उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से होकर गुजरेंगे।
तीनों प्रोजेक्ट में सबसे बड़े, विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए पूर्वी यूपी के 109 गांवों में लगभग 4,615 हेक्टेयर जमीन को एक्वायर करना होगा। मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे को उत्तर प्रदेश के मेरठ से उत्तराखंड के हरिद्वार तक बढ़ाएगा।