यीडा की आवासीय के 973 भूखंडों का हुआ ड्रा
ग्रेटर नोएडा (युग करवट)। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की आवासीय भूखंड योजना के तहत भूखंडों के आवंटन के लिए आज इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में ड्रा प्रक्रिया शुरू की गई। यीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि ड्रा प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई। [...]