लखनऊ (युग करवट)। अपनी बेबाकी के लिए जाने जाने वाले योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो सीना ठोककर कह रहे हैं आने वाले कुछ दिनों में समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने वाली है और उसके सांसद भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने दावा किया सपा के राष्टï्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने गृहमंत्री अमित शाह को एक चिट्ठी दी है जिसमें उन्होंने उन सांसदों केे नाम दिये है जो भाजपा में शामिल होंगे। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि रामगोपाल यादव अब अच्छी तरह समझ गये हैं कि भाजपा में शामिल होने से ही उनके और उनके परिवार की जान बच सकती है। उन्होंने कहा कि चिट्ठी देने के पीछे सबसे बड़ी यही वजह है कि उन्होंने गृहमंत्री से उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई ना की जाए। ये मालूम करने पर कि सपा के सांसद भाजपा में आएंगे तो उन्हें क्या लाभ होगा? ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बात लाभ की नहीं है बात जान बचने की है क्योंकि सभी के पीछे सीबीआई, ईडी की तलवारें लटक रही है इसी कारण जान बच जाए यही बहुत है। उन्होंने कहा कि अभी देखिए बहुत कुछ होने वाला है और सभी सपा सांसद भाजपा में आकर झालमुड़ी खाएंगे।