लखनऊ (युग करवट)। संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। इस दौरान उन्होंने लोकभवन में कराए गए सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम में अधिकारियों और अन्य उपस्थित लोगों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर उसके मूल आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना के जरिए न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के संकल्प को दोहराया गया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर परिसर में हुए सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन किया।