प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। गंगा स्नान करके गढ़ से वापस लौट रहे दो बुग्गियों व थार में सवार दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर तनातनी हो गई। मोदीनगर रोड बदनौली गांव के पास दोनों पक्ष एक फिर से आमने सामने आ गये। जिसके बाद एक गुट, जो खंजरपुर का बताया जा रहा है उसने भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले दूसरे पक्ष पर गोलियां चलाई। सूत्रों की माने तो भोजपुर थाना पुलिस ने फायरिंग करने वाले गुट के बिल्ला नामक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।