विधानसभा चुनाव २०२७
भारतीय जनता पार्टी इस समय अपने एक्सपेरिमेंट और यूजीसी को लेकर फंस गई है। उत्तर प्रदेश में हुए विधान परिषद के चुनाव में नौ हजार से अधिक बेलेट पेपर पर यूजीसी वापस लो, यूजीसी पर स्थिति स्पष्टï करो लिखा गया और भाजपा को बनारस और लखनऊ जैसी जगह पर हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा राजस्थान में भी यूजीसी का असर दिखाई दिया और मुख्यमंत्री से लेकर तमाम बड़े मंत्रियों के इलाके में जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा को करारी हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि यहां पर भाजपा का एक्सपेरिमेंट भी इसके लिए जिम्मेदार रहा। क्योंकि पर्ची वाले मुख्यमंत्री को राजस्थान की कमान दी गई थी। अब उत्तर प्रदेश में यूजीसी को लेकर माहौल और गरम होता जा रहा है। एक तरह से सवर्ण समाज मे क्रांति आ रही है और वो बहुत गंभीर निर्णय ले रहा है। चुनाव की घोषणा होने के बाद भाजपा के सवर्ण उम्मीदवारों को गांवों में घेरने की तैयारी है। सवर्ण समाज के लोग सवालों की लिस्ट बना रहे हैं और जब सवर्ण समाज का उम्मीदवार वोट मांगने जाएगा तो फिर उससे सवाल होंगे। जिस तरह राजस्थान में सवर्ण समाज ने गरदा उड़ा दिया। यूपी के विधानसभा चुनाव में भी सवर्ण समाज ने गरदा उड़ाने का मन बना लिया। उत्तर प्रदेश में 115 विधायक सवर्ण समाज से आते हैं जिसमें 52 ब्राह्मण हैं। लेकिन उनकी खामोशी आने वाले चुनाव में बहुत उलटफेर करा सकती है। 255 विधायकों में 115 सवर्ण और बाकी विधायकों की संख्या 142 रह जाती है। अगर यही 115 विधायक यूजीसी पर अपना मुंह खोल देते तो यूपी सरकार अल्पमत में आ जाती और आने वाले चुनाव में फिर सवालों से गुजरना नहीं होता। सवर्ण समाज ये बात समझ गया है कि यूजीसी वापस नहीं होगा क्योंकि प्रधानमंत्री ने अभी अपने भाषण में कहा है कि वो किसी भी हाल में आरक्षण खत्म नहीं करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि वो दलित समाज का दर्द जानते हैं और उसी समाज से आते हैं इसलिए किसी भी हाल में आरक्षण समाप्त नहीं होगा। प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद अब सवर्ण समाज में एक बड़े आंदोलन की तैयारी चल रही है। सवर्ण समाज का कहना है कि प्रधानमंत्री को जातियों का दर्द नहीं समझना चाहिए बल्कि देशवासियों का दर्द समझना चाहिए। बहरहाल, अगर सवर्ण समाज ने अगर कोई ठोस निर्णय ले लिया तो फिर यूपी विधानसभा 2027 का परिणाम क्या होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। जय हिद