विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर
सरकारी मशीनरी का जो सर्वे होता है और जो उनकी पैनी नजर होती है वो चुनाव में क्या रूख चल रहा है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन इस बार कोई भी अधिकारी कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। एक-दूसरे से बातचीत में यही कह रहे हैं कि पता नहीं ऊंट किस करवट बैठ जाए। २०२२ के विधानसभा चुनाव में एक हवा चल गई थी कि समाजवादी पार्टी की सरकार आ रही है। हवा इतनी जबरदस्त थी कि अफसरों ने सपा के बड़े नेताओं को फोन करके एडवांस में बधाई भी देना शुरू कर दिया था। कुछ बड़े अधिकारियों ने तो अंदरखाने सपा के कई नेताओं से मुलाकात भी कर ली थी। इतना ही नहीं काउंटिंग जब चल रही थी तो उसमें सपा वालों को पूरा भाव दिया जा रहा था और भाजपा वालों को भाव नहीं दिया जा रहा था। कुछ बड़े अफसरों ने भी इसी तरह अपनी जिम्मेदारी निभाई लेकिन पांसा पलट गया और फिर भाजपा की सरकार आ गई। लेकिन सरकारी मशीनरी ने भी एक दूसरे के खिलाफ खूब कानाफूंसी होती है और जिन-जिन अफसरों की आस्था बदल रही थी उनकी रिपोर्ट महाराज जी को दे दी। 2022 से ऐसे अफसर आज भी साइड पोस्टिंग पर हैं। अब 2027 के चुनाव को लेकर भी 2022 से ज्यादा कुछ बदली हुई तस्वीर दिखाई दे रही है। सपा को भी छोड़ दें तो भाजपा के ही कुछ लोग इस बात का दावा कर रहे हैं कि इस बार तो सपा की सरकार बनकर रहेगी क्योंकि दिल्ली वालों का आशीर्वाद है। एक अजीब सा माहौल चल रहा है और सीधा-सीधा कहा जा रहा है कि दिल्ली वाले चाहते हैं कि अखिलेश की सरकार बन जाये। कुछ ये भी कह रहे हैं कि अखिलेश की सरकार ना भी बने तो इतनी सीटें आ जाए जिससे दबाव की राजनीति हो। अफसरों के पास भी खबर है कि चुनाव काफी कांटे का है लेकिन अफसर इस बार कोई जुबान नहीं खोल रहे हैं और ना ही किससे मिलने की बात कर रहे हैं। इतना जरूर है कि अफसरों के व्यवहार में थोड़ा बदलाव जरूर आया है। जय हिंद