लखनऊ(युग करवट)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनता दर्शन में लोगों की जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान वह अलग ही रूप में नजर आएं। सीएम योगी ने क्रिकेट खेलने के लिए आर्थिक सहायता मांगने आए कक्षा आठ के छात्र प्रिंस की बातें सुनी और एक अभिभावक की तरह उसकी काउंसिलिंग करते हुए कहा कि कहा कि हम क्रिकेट में भी तुम्हारा एडमिशन करवा देंगे, लेकिन पढ़ लिखकर भी प्रिंस बनों। सीएम योगी ने जनता दर्शन में आए हरके व्यक्ति के पास पहुंचकर प्रार्थना पत्र लिए और उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने समस्या लेकर पहुंचे लोगों से कहा कि चिंता मत करिए। सरकार हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई कराएगी। मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए लोगों को भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। जो भी जरूरतमंद हैं, एस्टीमेट मिलते ही सरकार उनके लिए तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। उन्होंने पुलिस, राजस्व, शिक्षा, बिजली आदि से जुड़ी समस्याओं का प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को प्रेषित कर समाधान के लिए निर्देशित किया।