गाजियाबाद (युग करवट)। वसुंधरा स्थित़ मेवाड़ गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में विद्यार्थियों के ज्ञान, रचनात्मकता, शोध क्षमता एवं संवाद कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेवाड़ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट तथा मेवाड़ लॉ इंस्टीट्यूट में प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
मेवाड़ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की अंतर-विभागीय प्रतियोगिता में बीबीए, बीसीए, बीकॉम एवं शिक्षा विभाग के 38 और विधि विभाग के 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक डॉ. विजय लक्ष्मी एवं नंदिता शर्मा ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में बीबीए प्रथम वर्ष की अलीशा ने प्रथम, बीएड द्वितीय वर्ष के सुमित ने द्वितीय तथा बीसीए प्रथम वर्ष की अपूर्वा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बीकॉम द्वितीय वर्ष की दृष्टि चौधरी को चेयरमैन अवॉर्ड प्रदान किया गया। वहीं, मेवाड़ लॉ इंस्टीट्यूट की प्रतियोगिता में बीए एलएलबी एवं एलएलबी पाठ्यक्रमों के 22 विद्यार्थियों ने भारतीय न्याय संहिता, संवैधानिक कानून, कंपनी लॉ, पारिवारिक कानून सहित विभिन्न विधिक विषयों पर शोधपरक प्रस्तुतियां दीं। निर्णायक मंडल में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अटल कुमार एवं रंजना मिश्रा शामिल रहे। इसमें आर्यन गौतम ने प्रथम, अतुल दुबे ने द्वितीय तथा सिमरन सेठी एवं आस्था झा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनों आयोजनों का सफल संचालन मेवाड़ गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया के मार्गदर्शन एवं निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल के निर्देशन में हुआ। इन प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा अकादमिक एवं व्यावहारिक कौशल विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।