कार्य में लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश
गाजियाबाद (युग करवट)। शनिवार को विशेष अभियान के तहत सभी बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे ताकि मतदाता सूची की कमियों को दूर किया जा सके। इस अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। डीएम ने दर्जन भर से अधिक मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर बीएलओ से वार्ता की और उनसे सम्बंधित क्षेत्रों के मतदाताओं की संख्या जानी। डीएम ने इस दौरान बीएलओ को निर्देश दिए कि वह नए वोटर जोडऩे के लिए पात्रों को अधिक से अधिक प्रेरित करें। जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं और वह वोटर बनने के लिए पात्र हैं, उनसे सम्पर्क कर उनके फार्म-6 भरवाएं जाएं, साथ ही वोटर सूची की खामियों को भी दो दिन में दूर किया जाए। रविवार को भी बीएलओ अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे।