गाजियाबाद (युग करवट)। जेल में बंद हाजी सलमान के भाई शहजवान उर्फ अफजल की कार पर लोनी तिराहे के पास बीती रात लोनी तिराहे के पास उस समय ताबड़तोड़ तरीके से फायरिंग हुई कि जब वह अपनी मां कोदिखाने अस्पताल जा रहा था। इस वारदात के बाद जहां इलाके में सनसनीपूर्ण दहशत का माहौल कायम हो गया वहीं पुलिस में हडक़ंप मच गया। इस वारदातकी सूचना मिलते ही पुलिस अधिरी व लोनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांबिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक इस वारदात के दौरान किसी को गोली नहीं लगी। लेकिन सूत्रों की माने तो हाजी सलमान का भाई घायल हुआ है। पुलिस का कहना है कि शहजवान उर्फ अफजल ने बताया कि जब वह लोनी तिराहे के पास पहुंचा तो वहां पर पहले से घात लगाये आधा दर्जन से अघिक लोगों ने उसक हत्या करनेकी नियत से कइ राउंड गोली चलाई। फायरिंग की वजह से उकी कार छलनी हो गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके इस प्रकरण की जांच हर एंगिल परकी जा रही है। इस संदर्भ में एसीपी लोनी राम किशन सिंह राणा का कहना है कि वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्त जल्द ही उनके सही मुकाम पर पहुंचा दिये जायेंगे।