लखनऊ (युग करवट)। चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत पांच राज्यों में जल्द ही विधानसभा चुनाव की घोषणा करने वाला है। इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में निर्वाचन आयोग का दौरा इसी महीने के आखिर में या दिसंबर के शुरुआती हफ्ते में हो सकता है। चुनाव आयोग सभी राज्यों का दौरा करने के बाद चुनावी शेड्यूल की घोषणा करेगा। चुनाव की तैयारी के तहत चुनाव आयोग सभी राज्यों में करीब दो दिनों तक बैठकें कर सकता है। आयोग के उप चुनाव आयक्त स्तर के अधिकारी सभी राज्यों का दौरा कर चुनावी तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। इन दौरों की रिपोर्ट भी अब चुनाव आयोग को सौंपी जा रही है। रिपोर्ट का अध्य्यन करने के बाद ही मुख्य चुनाव आयुक्त और दूसरे चुनाव आयुक्तों के राज्यों के दौरे की तारीखें तय होंगी। हालांकि उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल मई २०२७ समाप्त हो रहा है। पहले संभावना थी कि विधानसभा चुनाव इसी साल दिसंबर में कराये जा सकते हैं। वहीं इस बात की चर्चा भी राजनीतिक गलियारों में है कि जनवरी में आचार संहिता लागू हो सकती है और ये आचार संहिता १८ जनवरी के आसपास लागू की जानी की संभावना है। लेकिन इस बीच दिसंबर में चुनाव आयोग के दौरे को देखते हुए हो सकता है कि अगले महीने के अंत में चुनाव आयोग चुनावों की तारीख की घोषणा भी कर दें।