नोएडा (युग करवट। श्री जी गौ सदन द्वारा 17 नवंबर को गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। गौ सदन के अध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल, महासचिव सुशील भारद्वाज, कोषाध्यक्ष सीए संजय कुमार गुप्ता और संजय बाली ने बताया कि गौशाला में वर्तमान में लगभग 1850 गोवंश का संरक्षण एवं पालन-पोषण किया जा रहा है। यहां 100 गौसेवक सेवाएं दे रहे हैं। गोवंश की देखभाल के लिए 27 बाड़े, छह भूसा घर और एक गौ प्रयोगशाला स्थापित है। साथ ही विभिन्न गौ उत्पाद भी उपलब्ध हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्री 108 दीपांकर महाराज होंगे, जबकि गुरु मां गीतेश्वरी जी का आशीर्वचन प्राप्त होगा। समारोह में सांसद डॉ. महेश शर्मा, उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, विधायक पंकज सिंह, पूर्व केंद्रीय सचिव जेके दादू और पूर्व डीआईजी आरएन मिश्रा की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए मनोज बंसल करेंगे। स्वागत अध्यक्ष सीए आरके अग्रवाल तथा संयोजक सीए महेश बाबू गुप्ता होंगे।