नोएडा (युग करवट)। समाजसेवी, शिक्षाविद् एवं प्रमुख उद्यमी मुकेश शर्मा के आयोजन में नोएडा में पहली बार तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम अपने-अपने राम का सेक्टर-38 स्थित वल्डर््स ऑफ वंडर में शुभारंभ हुआ। कवि एवं रामकथा मर्मज्ञ डॉ. कुमार विश्वास को सुनने के लिए पहले ही दिन हजारों की संख्या में श्रोता पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक मुकेश शर्मा ने अपने परिवार के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ डॉ. कुमार विश्वास को प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। डॉ. कुमार विश्वास ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रसंग अपनी विशिष्ट काव्यात्मक और भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया।