गोरखपुर (युग करवट)। भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज सुबह गोरखपुर पहुंचे। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पदयात्रा के जरिए भाजपा गोरखपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सहयोगी दलों के प्रमुख शामिल हो रहे हैं। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि इंडिया गठबंधन लोकतंत्र के लिए खतरा बन चुका है।