नई दिल्ली (युग करवट)। अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जॉर्जिया, टेक्सास, ओहायो और नॉर्थ कैरोलाइना समेत कई राज्यों में डेमोक्रेट्स ने जीत दर्ज की। चुनावी नतीजे ट्रंप की गिरती लोकप्रियता, महंगाई और उनकी नीतियों से लोगों की नाराजगी का संकेत दे रहे हैं। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस) में डेमोक्रेटिक पार्टी को 224 सीटों पर बढ़त हासिल है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी 128 सीटों पर आगे है। डेमोक्रेट्स ने अब तक 27 सीटों पर जीत दर्ज कर रिपब्लिकन की सीटें अपने कब्जे में ली हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है। पार्टी ने कुल 53 सीटें जीतकर सीनेट पर नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। इसके साथ ही रिपब्लिकन पार्टी ने सीनेट में अपना बहुमत खो दिया है। इन नतीजों को ट्रंप की नीतियों और उनके नेतृत्व के खिलाफ जनता की नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है।
चुनाव से पहले ही महंगाई, ईरान के साथ जंग और ट्रंप की गिरती लोकप्रियता रिपब्लिकन पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही थीं। करीब 75 फीसदी मतदाता देश की मौजूदा दिशा से नाराज या असंतुष्ट हैं। वहीं, करीब 60 फीसदी लोगों ने ट्रंप के कामकाज पर असहमति जताई। डेमोक्रेट्स की इस जीत से अब अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत हासिल करने की उनकी उम्मीद भी मजबूत हुई है।