नई दिल्ली (युग करवट)। बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ एफआई आर दर्ज कराने की मांग को लेकर सांसद पप्पू यादव संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे। पप्पू यादव ने भगवान कृष्ण को लेकर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी इस बयान पर नाराजगी जता चुके हैं। मथुरा और ब्रज क्षेत्र के संतों ने भी धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। दरअसल, यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा का है। उन्होंने भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना करते हुए कुछ टिप्पणियां कीं।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भगवान कृष्ण तीन जगह से टेढ़े होकर खड़े होते हैं। उनका पैर, कमर और गर्दन मुड़ी रहती है। इसके बाद उन्होंने भगवान राम की मुद्रा और अयोध्या की तुलना में भी टिप्पणी की।