नई दिल्ली (युग करवट)। कारोबारी संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा कि रैली से 20 प्रमुख बाजारों में कारोबार प्रभावित हो सकता है और 10,000-12,000 करोड़ रुपये के व्यापार पर असर पड़ सकता है। सीटीआई ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से पार्टी की 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली को दिवाली के बाद तक टालने की अपील की है। सीटीआई का कहना है कि महारैली में 10 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मध्य दिल्ली और पुरानी दिल्ली के बाजारों में ट्रैफिक बाधित हो सकता है और कारोबार पर बड़ा असर पड़ सकता है।