गाजियाबाद (युग करवट)। दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन के दृष्टिïगत कमिश्नरेट पुलिस प्रशासन ने सीमा पर चॉक चौंबंद सुरक्षा व्यवस्था लागू करके वाहनों की तलाशी लेने की कवायद शुरू कर दी थी। जिसकी वजह से पहले दिल्ली से सटे बॉर्डर पर जाम लगना शुरू हुआ। जिसने कुछ ही देर में कई हाईवे व लिंक मार्गो को अपने शिकंजे पर ले लिया। जिसके चलते यातायात व्यवस्था पुरी तरह से चरमराती हुई दिखाई दी। कई स्थानों पर तो जाम की स्थिति इतनी विकराल बन गई कि जिस पर काबू करने में ट्रैफिक पुलिस भी असहाय सी दिखाई दी।