गाजियाबाद (युग करवट)। दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए जिले में बड़ी संख्या में ऐसे लोगों को पुलिस ने नजरबंद किया है जो इस प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। इसी कड़ी में भारतीय किसान यूनियन के नेताओं को भी पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है।
संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी विजेन्द्र सिंह सहित कई प्रमुख पदाधिकारियों को देर शाम से ही उनके आवासों पर नजरबंद किया हुआ है।
चौधरी विजेन्द्र सिंह का कहना है कि आए दिन पुलिस किसान नेताओं को नजरबंद कर देती है। लोकतांत्रिक तरीकेे से किसानों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, हम किसान हैं कोई अपराधी नहीं हैं।