गाजियाबाद (युग करवट)। यात्रियों को सुरक्षा को देखते हुए आरआरटीएस स्टेशनों पर भी निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा प्रभारी किरन राज के नेतृत्व में सुरक्षा जवान लगातार स्टेशन पर चेकिंग कर रहे हैं।
स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की सघन जांच की जा रही है। किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए बम निरोधक दस्ते और एएस चेक टीम लगातार निगरानी कर रही है। स्टेशन पर हर आने-जाने वाले की गहनता से जांच की जा रही है तो वहीं यात्रियों से भी अपील की है कि वे सुरक्षा जांच में पूरा सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों को दें।