गाजियाबाद (युग करवट)। आज दिल्ली में सीजेपी व कई और राजनैतिक दलों द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन को दृष्टिïगत रखते हुए जहां कमिश्नरेट पुलिस पिछले कई दिनों से अलर्ट मोड पर आ गई थी वहीं कल शाम से पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद प्रशासन हाईअलर्ट मोड पर आ गया। दिल्ली प्रोटेस्ट में कोई अपराधी, आंतकी, अराजक व शरारती तत्व शामिल ना होने पाये इस बात को पूरी तरह से सुनिश्चित करने के लिये कल शाम से ही डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल व डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी ने दिल्ली सीमा पर डेरा डाल लिया। या यूं कहें की इन दोनों अधिकारियों की अगुवाई में दिल्ली बॉर्डर को छावनी के रूप में तब्दील कर दिया। इस व्यवस्था को पूरी तरह से सुदृढ़ बनाने के क्रम में डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल व पुलिस उपायुक्त देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य, एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सैना, एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह, एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य व एसीपी लोनी राम किशन सिंह के साथ मिलकर हर वाहन व प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी ली। साथ ही दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को दिल्ली जाने से रोकने के लिये बॉर्डर को सील कर दिया। इसके तहत जहां पुलिस ने दोनों साईड को अस्थायी बैरियरर्स से बंद कर दिया वहीं गाजी बार्डर पर तो कंकरीट की स्थायी बैरेकटिंग कर दी। इसके अलावा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिये अतिरिक्त पुलिसबल को भी मूमेंट की स्थिति में रेड़ी रखा गया। वहीं एलआईयू विंग भी उच्चाधिकारियों को हर पल की अपडेट देती और दिल्ली जाने वाले नेताओं व कार्यकर्तओं की गतिविधि पर पैनी नजर रखती हुई दिखाई दी।