सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली आने वाले रास्तों पर नाकेबंदी
नई दिल्ली (युग करवट)। सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली आने वाले रास्तों पर नाकेबंदी की गई है। जिससे जाम जैसे हालात हैं, गाडिय़ों को निकलने में समय लग रहा है। चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। एडीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि उनके जनपद में बीएनएसएस की धारा 163 लागू है। इसके तहत यहां बल तैनात किया गया है, ताकि कोई प्रतिकूल स्थिति न उत्पन्न हो। सिंघु बॉर्डर पर भी सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है। इस दौरान सुरक्षा की निगरानी के लिए ड्रोन का भी उपयोग किया जा रहा है। हापुड़, उत्तर प्रदेश में छजारसी टोल प्लाजा पर भी पुलिस अत्यधिक सतर्कता बरत रही है। यह टोल प्लाजा दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित है। नोएडा बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाई गई है, जिसकी वजह से आधे से ज्यादा सडक़ों को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया है। इससे लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है।

दिल्ली में कौन-कौन से रास्तों पर जाने से बचें?
शंकर रोड-वंदे मातरम ‘टी’ प्वाइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, मिंटो रोड-डीडीयू मार्ग, गुरु नानक चौक, चेम्सफोर्ड रोड, कनॉट प्लेस आउटर सर्किल, लोदी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद, मदरसा टी-प्वाइंट, सम्राट होटल राउंड अबाउट, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग समेत कई स्थानों पर जानें से बचें।
कई सौ प्रदर्शनकारी हिरासत में, दीपके-राका को हरियाणा ले जाया गया
नई दिल्ली (युग करवट)। कॉकरोच पार्टी के आंदोलन को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। चार सौ से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं कुछ पत्थरबाजी की घटनाएं भी हुई हैं। जिसमें कई पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई हैं। उधर, विमान से हिरासत में लिये गये कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख दीपके एवं उनके दो साथियों को अलग-अलग स्थान पर रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, इन लोगों को हरियाणा में कहीं ले जाया गया है। हालांकि अभी कोई सटीक जानकारी पुलिस नहीं दे रही है। वहीं दीपके ने प्री-बयान जारी करके कहा है कि उनका आंदोलन जारी रहेगा। वो भले ही हिरासत में हैं लेकिन उनके जो अन्य साथी हैं वो आंदोलन की अगुवाई करेंगे।
दिल्ली में प्रदर्शनकारी अब आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि उन्हें रोका जा रहा है। पीटीआई की तरफ भी प्रदर्शनकरी बढ़ रहे हैं। उधर, यू टयूबर धु्रव राठी को भी हिरासत में ले लिया गया है। दिल्ली में स्थिति इस समय कंट्रोल में है। वहीं अब प्रदर्शन का नेतृत्व सिंधे करेंगे ये जानकारी एक बयान में दीपके ने दी है।