गाजियाबाद (युग करवट)। कल दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन के दृष्टिïगत कमिश्नरेट पुलिस भी हाई अलर्ट मोड पर आ गई है। दिल्ली बॉर्डर से सटे थानों की पुलिस ने एसीपीज की अगुवाई में आज सुबह से ही सीमा पर सघन चेकिंग करनी शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने जहां बॉर्डर पर सभी वाहनों और उनमें सवार लोगों की सघन चेकिंग की वहीं उनसे दिल्ली जाने का कारण भी पूछा। इसके अलावा तीनों जोन की पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले विभिन्न राजनैतिक दलों एव संगठनों के नेताओं व पदाधिकारियों की गतिविधि पर भी पैनी नजर रखनी शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार एलआईयू की सूचना के बाद पुलिस ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के घरों पर भी पहरा बैठा दिया।