युग करवट संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आज ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई।
ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हजारों की संख्या में मौजूद लोगों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण सुना। प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, विधायक धीरेन्द्र सिंह, विधायक तेजपाल नागर, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नोएडा जिला अध्यक्ष महेश चौहान, अमित चौधरी, विनोद त्यागी, अमित त्यागी, राज नागर, चंदगीराम यादव, कर्मवीर आर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से लोगों को जोडऩे और विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
एक किलोमीटर तक पैदल चले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
ग्रेटर नोएडा (युग करवट)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने करीब 1 किलोमीटर तक पैदल चलकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, विधायक धीरेन्द्र सिंह, विधायक तेजपाल नागर, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नोएडा जिला अध्यक्ष महेश चौहान, अमित चौधरी, विनोद त्यागी, अमित त्यागी, राज नागर, चंदगीराम यादव, कर्मवीर आर्य मौजूद रहे।