लखनऊ (युग करवट)। शासन ने २० आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया, जिसमें कई जिलों के कप्तान भी शामिल हैं। सतीश गणेश को एडीजी ट्रैफिक, भगवान श्रीवास्तव को एडीजी अपराध, यशवीर सिंह एसपी जौनपुर, कुंवर अनुपम सिंह एसपी पीएसी, रविना त्यागी एसपी बाराबंकी, संजय कुमार सेनानायक ४०वीं वाहिनी, ओमवीर सिंह एसपी बस्ती, कुंवर ज्ञानंज्य सिंह डीसीपी प्रयागराज, कमलेश बहादुर एसपी लोक शिकायत, ईरजराजा एसपी बलिया, अर्पित विजयवर्गीय डीसीपी लखनऊ, सर्वेश कुमार मिश्रा एसपी मऊ, विनय कुमार सिंह एसपी गाजीपुर, सूरज कुमार राय एसएसपी मुजफ्फरनगर, चिराग जैन एसपी बरेली, मानुष पारिख एसपी आजमगढ़, आलोक राज नारायण एएसपी मथुरा, पूर्णेंदू सिंह एसपी बागपत, मधुबन कुमार सिंह एसपी हापुड़, सुरेश चंद्र रावत एसपी जालौन बनाये गये हैं।