नोएडा (युग करवट)। थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक मुनेद्र कुमार सिंह ने बताया कि आशीष (12 वर्ष) पुत्र पाती राम हबीबपुर गांव में अपने पिता के साथ किराए के मकान में रहता था। वह मूल रूप से जनपद पीलीभीत का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि आज सुबह को उसने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अभिषेक यादव पुत्र उमेश चंद यादव उम्र 21 वर्ष ने बीती रात को अल्फा -दो स्थित अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि यह एक कॉलेज से एमसीए की पढ़ाई कर रहा था। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि अजय सिंह पुत्र संग्राम सिंह उम्र 24 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक सोमनेश कुमार ने बताया कि रविंद्र नाथ पाल (40 वर्ष) पुत्र प्राणनाथ पाल नगली बाजितपुर गांव में विजय चौहान के मकान में किराए पर रहते थे। उन्होंने आज सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि रवि कुमार पुत्र रामवीर उम्र 40 वर्ष सेक्टर 10 में रहते थे। उन्होंने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक उमेश नैथानी ने बताया कि विश्वनाथ प्रताप सिंह उम्र 45 वर्ष पुत्र मुरारी लाल मूल निवासी जनपद एटा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में सेक्टर 34 स्थित अपना घर आश्रय में रहने वाली 75 वर्षीय महिला सोमवती की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।