नितिन नबीन का स्वागत
भाजपा के राष्टï्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली से वाया गाजियाबाद होते हुए मेरठ पहुंचे। गाजियाबाद के भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के प्रयास से भाजपा के राष्टï्रीय अध्यक्ष ने गाजियाबाद में स्वागत किये जाने को लेकर अपनी सहमति दे दी थी और उसी को लेकर महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने स्वागत को यादगार बनाने के लिए पूरी मेहनत लगाई और इसका परिणाम भी आज दिखाई दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने राष्टï्रीय अध्यक्ष के लिए एबीएस कॉलेज के पास मौजूद रहे। मयंक गोयल की मेहनत का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्वागत के दौरान राष्टï्रीय अध्यक्ष जिंदाबाद, प्रदेश अध्यक्ष जिंदाबाद के नारों के साथ मयंक गोयल जिंदाबाद के नारे लगते रहे। लेकिन इस बीच ऐसा देखा कि जो बड़े नेता हैं वो केवल चेहरा दिखाने के लिए ही मौजूद रहे और वो अकेले ही स्वागत के लिए आये और कोई भी भीड़ उनके साथ नहीं थी। लेकिन मंच पर वो एक दूसरे को आगे-पीछे करते हुए दिखाई दिये। तीसरी आंख ने देखा कि फोटो खिंचवाने और चेहरा दिखाने के लिए एक-दूसरे को आगे-पीछे करते रहे। हालांकि यहां कुछ नेताओं के बीच थोड़ी सी गरमा-गरमी भी हुई। लेकिन बाद में मामला सुलझा लिया गया। बहरहाल, ये बड़ी बात है कि राष्टï्रीय अध्यक्ष ने स्वागत के लिए समय दिया और जिस तरह से भीड़ उमड़ी ये भी अपने आप में सबूत है कि महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में संगठन किस तरह से मजबूती के साथ अपना काम कर रहा है और कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिल रहा है। यही कारण है कि मयंक गोयल के एक आहवान पर हजारों कार्यकर्ता स्वागत के लिए मौजूद रहे। जय हिंद