गाजियाबाद (युग करवट)। विद्या ज्योति सेवा संस्थान ने रविवार को नवयुग मार्किट में फिर से साप्ताहिक बाजार लगाए जाने की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संस्थान के सतपाल सिंह ने बताया कि नवयुग मार्किट में पूर्व में हर रविवार को साप्ताहिक बाजार लगता था, जिसमें हजारों की संख्या में पटरी वाले छोटे व्यापारी बाजार लगाते थे। यह शहर का प्रमुख साप्ताहिक बाजार था जिसमें गरीब तबके के लोगों को खासा फायदा मिलता था। लेकिन इस बाजार को बंद कर हजारों व्यापारियों की रोजी रोटी पर संकट खड़ा कर दिया गया। इसकी वजह से सैंकड़ों छोटे व्यापारियों के सामने ऑर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में जनहित को देखते हुए इस साप्ताहिक बाजार को फिर से शुरू किया जाने की मांग की गई।