लखनऊ (युग करवट)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ-यशस्वी जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने लिखा कि 145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं स्वाभिमान का नवप्रभात लाने के लिए अविराम राष्ट्रयज्ञ में समर्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, एक भारत-श्रेष्ठ भारत के स्वप्नद्रष्टा, नए भारत के शिल्पी और हमारे मार्गदर्शक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मुख्यमंत्री ने लिखा कि राष्ट्र प्रथम के पावन संकल्प, कर्मनिष्ठा एवं लोक-कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री का समर्पित जीवन विकसित भारत के ध्येय को साकार करने का प्रेरणास्रोत है।