गाजियाबाद (युग करवट)। पिलखुवा चेयरमैन विभु बंसल का शहर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क लगातार जारी है। राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ्र वी धार्मिक आयोजनों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने प्रताप विहार सेक्टर 11 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित गणेश चतुर्थी महोत्सव में भाग लिया। विभु बंसल ने इस अवसर पर गणेश जी की विधिवत मूर्ति पूजा-अर्चना कर एवं भजन संध्या में भी भाग लिया। इस दौरान सैंकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया।