चार दिन में जवाब न देने पर दर्ज होगी एफआईआर
गाजियाबाद (युग करवट)। नगर पंचायत डासना केे अधिशासी अधिकारी ने विभाग के रिटायर्ड लिपिक दिनेश कौशिक को पेंशन रोके जाने की चेतावनी दी है। अधिशासी अधिकारी ने इसको लेकर एक पत्र भी जारी किया है। उन्होंने पत्र में कहा कि 18 अगस्त 2026 को दो फीसदी स्टाम्प ड्यूटी से संबंधित स्टीमेट व छह अगस्त 2026 व 29 अगस्त 2026 को भुगान सबंधी पत्रावालियों पर हस्ताक्षर के लिए नगर पालिका डासना अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत की गई थी, उस समय रिटायर्ड लिपिक दिनेश कौशिक द्वारा वहां उपस्थित होकर पत्रावालियों में अविधिक व अवैध रूप से अनावश्यक टिप्पणियां अंकित की गई व पत्रावली की फोटोग्राफी व वीडियो ग्राफी भी की गई। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि यह मामला गंभीर आपत्तिजनक, अनुशासनहीन व कार्यालय प्रधाली में अनावश्यक हस्तक्षेप की श्रेणी में आता है। एक रिटायर्ड कर्मचारी के अनावश्यक रूप से शासकीय अभिलेखों में टिप्पणी करना गंभीर मामला है। इस मामले में रिटायर्ड कर्मचारी से अधिशासी अधिकारी ने चार दिन में स्पष्टïीकरण मांगा है। साथ कहा है कि उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाही क्यों न की जाए व उनकी पेंशन क्यों न रोक दी जाए। उन्होंने कहा कि अगर चार दिन में जवाब नहीं दिया गया तो दिनेश कौशिक के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए कोतवाली मसूरी में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।