गाजियाबाद(युग करवट)। श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला महोत्सव के लिए घंटाघर मैदान में भूमि पूजन किया गया। पंडित राम भवन शास्त्री द्वारा हवन-पूजन कराया गया। समिति के सभी पदाधिकारियों व मुख्य अतिथि सांसद अतुल गर्ग ने हवन में आहूतियां दी। इसके उपरांत सांसद अतुल गर्ग, कमेटी प्रधान अजय बंसल, उस्ताद अशोक गोयल सहित समिति के पदाधिकारियों ने मैदान पर फावड़ा चलाकर रामलीला महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ किया। सभी ने रामलीला महोत्सव के सफल आयोजन का संकल्प भी लिया। इस दौरान समिति के महामंत्री नरेश अग्रवाल, प्रधान संजीव मित्तल, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुधीर गोयल,अनिल चौधरी, प्रदीप मित्तल, पूर्व राज्य सभा सासंद अनिल अग्रवाल, राजेन्द्र मितल मेंदी, ललित कश्यप, कपिल शर्मा, विनोद कुमार, शरद शर्मा आदि मौजूद रहे।