गाजियाबाद (युग करवट)। मोरटा गांव के पास एक युवक बेसुद अवस्था में पड़ा हुआ था। युवक को पड़ा हुआ देखकर लोगों ने मधुबन बापूधाम थाना पुलिस को यह सूचना दी कि मोरटा के पास एक शव पड़ा हुआ है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो जांच करने पर पता चला कि युवक जिन्दा है।
उसके बाद पुलिस ने युवक को होश में लाने का काम किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कुलदीप बताया। साथ ही उसने यह भी बताया कि जब वह कंपनी में काम करने जा रहा था तो उसने शराब पी ली। नशे की वजह से वह बेसुद होकर जमीन पर गिर गया।