प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। आज सुबह लिंक रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत साईट फोर इंडस्ट्रियल एरिया के प्लॉट संख्या ३०६ पर स्थित यक्षित पेपर मार्ट कंपनी आग लग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गई। यह जानकारी देते हुए कंपनी में पेपर रोल के बड़े बड़े बंडल रखे होने की वजह आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया था। जिस पर काबू पाने के लिये अतिरिक्त बाउजर्स को भी मौके पर बुलाया गया। श्री पाल ने बताया कि घंटों की मशक्कत के बाद न केवल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया बल्कि अन्य कंपनियों को भी आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। श्री पाल ने बताया कि जिस कंपनी में आग लगी उसके ऑनर जितेंद्र कुमार हैं।