गाजियाबाद (युग करवट)। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर होर्डिंग्स और पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें समाजवादी पार्टी को समाजयादव पार्टी लिख गया है। बागपत में तो सपा नेताओं ने दिल्ली-देहरादून हाइवे पर लगाए गए पोस्टर फाड़ भी डाले।
सपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत भी दी। लोग इन पोस्टर व होर्डिंग्स को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के उस बयान से जोडक़र देख रहे हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि चव्वनी को रुपया बना दिया। हालांकि इसकी पुष्टिï नहीं की गई है। गाजियाबाद में मोदीनगर से शहर के अंबेडकर रोड तक लगे होर्डिंग और पोस्टर ने गाजियाबाद का राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। इस होर्डिंग पोस्टर से समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बता दें कि हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चवन्नी वाला बयान दिया था। उनके इस बयान के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। सपा प्रमुख के बयान को लेकर पोस्टर वार भी शुरू हो चुकी है। पोस्टर और होर्डिंग में अखिलेश यादव को सीधा निशाना बनाया गया है। पोस्टर वार की शुरूआत गाजियााबद से हुई है। ऐसे होर्डिंग और पोस्टर मोदीनगर व गाजियाबाद के शहर क्षेत्र में कई स्थानों पर लगे हुए हैं।
इन पर लिखा है सबको गाली, सबका अपमान, समाजयादव पार्टी की पहचान। ठाकुर, ब्राह्मïण, निषाद, राजभर, जाट आदि बिरादरियों पर सपा नेताओं द्वारा की गई विवादित टिप्पणियों का भी जिक्र किया गया है। आज सुबह लोगों ने सडक़ों पर यह पोस्टर देखे। देखते ही देखते यह चर्चा का बड़ा विषय बन गए। लोग यह जानने को आतुर थे कि आखिर ऐसे पोस्टर किसने लगवाएं हैं। गाजियाबाद में सपा नेताओं ने सभी पोस्टर व होडिंग्स हटवाए।