गाजियाबाद (युग करवट)। क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती सैन विहार में स्थित अपनी ससुराल आये फरीदाबाद मनोज सोलंकी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उक्त घटना का पता चलने पर मृतक मनोज सोलंकी के पिता समय सिंह सेलंकी ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया था कि उसके पुत्र के ससुरालियों ने मनोज को जहर देकर मार डाला। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान पाया गया कि ससुरालियों से विवाद होने पर मनोज ने विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया था।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आत्महत्या के लिये उकसाने वाली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।