मेरठ (युग करवट)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के फायरब्रांड नेता संगीत सोम आगामी विधानसभा चुनाव में मेरठ की सरधना सीट से एक बार फिर विधायक बनने की जुगत में हैं। वहीं दूसरी तरफ, विपक्ष ने उनके खिलाफ सियासी चक्रव्यूह रचना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी से मौजूदा विधायक अतुल प्रधान का चुनाव लडऩा तय माना जा रहा है, तो बहुजन समाज पार्टी ने विनीत भराला को अपना प्रत्याशी बनाकर जाट दांव खेल दिया है।सपा ने वलीदपुर इलाके में एक जनसभा आयोजित कर विनीत भराला को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया। प्रत्याशी घोषित होने के बाद विनीत भराला ने दावा किया कि उन्हें सरधना क्षेत्र के समाज के हर वर्ग का वोट और समर्थन प्राप्त होगा। विनीत भराला के चुनावी मैदान में उतरने से सरधना सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो गया है. इसके साथ ही यह सवाल उठने लगा है कि बसपा के इस जाट कार्ड से संगीत सोम और अतुल प्रधान में से किसका चुनावी गणित बिगड़ेगा और किसको फायदा पहुंचेगा?