नई दिल्ली (युग करवट)। पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर लगी बाहरी सुरक्षा व्यवस्था भारत ने हटा दी है। यह कार्रवाई इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर पार्किंग पोल हटाए जाने के तीन दिन बाद हुई। दोनों देशों के बीच पहले से जारी तनाव के बीच भारत के इस कदम को पाकिस्तान की कार्रवाई का सीधा जवाब माना जा रहा है। हाई कमीशन के बाहर लगे ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स को बुलडोजर से हटा दिया गया है। दोनों देशों के रिश्ते पहले से ही तनावपूर्ण हैं। भारत में अमेरिका के राजदूत और दक्षिण-मध्य एशिया के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत सर्जियो गोर के श्रीनगर दौरे ने भी पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है। श्रीनगर में सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। अमेरिकी दूत ने गोर ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था में हुए सुधार की भी तारीफ की।