नई दिल्ली (युग करवट)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जापान को उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान के पास दशकों का औद्योगिक विकास का लंबा अनुभव है, उत्तर प्रदेश के पास इसे आत्मसात कराने और आगे बढ़ाने वाली युवा पीढ़ी है। हम चाहते हैं कि जापानी कंपनियां उत्तर प्रदेश को अपना दूसरा इंडस्ट्रियल होम बनाए। दोनों मिलकर उत्तर प्रदेश में दीर्घकालिक व मजबूत साझेदारी कर सकते हैं। उन्होंने जापान भरोसेमंद साझेदार है। क्वालिटी उसकी ताकत है। जापान व उत्तर प्रदेश मिलकर भविष्य के लिए उद्योगों का विकास कर सकते हैं। इसमें जापान एक्सटर्नल ट्रेड आर्गेनाइजेशन अहम भूमिका निभा सकता है। बीटूबी व बीटूजी निवेश के लिए संभावनाएं का फायदा उठा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जापान से तकनीकी, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, स्किल में सहयोग चाहते हैं। जेट्रो, इंवेस्ट यूपी व सीआईआई के बीच त्रिपक्षीय समझौता को सुढृढ़ करेगा।