नई दिल्ली (युग करवट)। भाजपा ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा तरुण चुग को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। भाजपा ने कहा है कि ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।