गाजियाबाद (युग करवट)। कुछ समय पूर्व राजा यादव नामक युवक सिहानीगेट थाना क्षेत्र के मौहल्ला दौलतपुरा में रहने वाली लडक़ी को बहला फुसलाकर ले गया था। इस संदर्भ में फिरोजाबाद जनपद पुलिस ने सिहानीगेट पुलिस को जीरो एफआईआर भेजकर बताया कि लडक़ी ने आरोपित राजा यादव के खिलाफ प्रताडि़त व मारपीट करने की तहरीर दी है। इस सूचना के मिलते ही सिहानीगेट थाना पुलिस तुरंत एक्शन मोड़ पर आ गई। सूत्रों के अनुसार पुलिस की एक टीम इस मामले की जांच करने के लिये फिरोजाबाद भेजी जा रही है।