नेशनल मेडिकल एंड वेलनेस टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के सदस्य बने डॉ.पीएन अरोड़ा
गाजियाबाद (युग करवट)। विदेशी मरीजों को भारत में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और मेडिकल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेडिकल वैल्यू टै्रवल प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने के लिए नेशनल मेडिकल एंड वेलनेस टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड का पुर्नगठन किया गया है। इस बोर्ड का उद्देश्य भारत
भारत को एक काबिल और भरोसेमंद मेडिकल और वेलनेस टूरिज्म डेस्टिनेशन के तौर पर प्रमोट करना और उसकी जगह बनाना, जहां दुनिया भर से पूरे साल जरूरी विजिट आती हैं। जिससे टूरिज्म मिनिस्ट्री को मेडिकल और वेलनेस टूरिज्म के क्षेत्र में भारत की क्षमता और फायदों को उठाने में मदद मिल सकेगी। इस बोर्ड में देश के पर्यटन मंत्री को जहां चेयरमैन बनाया गया है वहीं वाइस चेयरमैन के पद पर पर्यटन मंत्रालय के सचिव को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा इस बोर्ड में देश के टॉप आईएएस के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में यशोदा मेडिसटी के चेयरमैन डॉ.पीएन अरोड़ा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें इस बोर्ड में सदस्य पद पर जिम्मेदारी दी गई है। बोर्ड में सदस्य बनाए जाने पर डॉ.पीएन अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री की मशंा है कि विदेशों से भारत आने वाले मरीजों को यहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। इतना ही नहीं मेडिकल पर्यटन की इसी सम्भावनाओं को देखते हुए इस बोर्ड का गठन किया गया है। यह बोर्ड भारत और विदेश दोनों जगह मेडिकल और वेलनेस टूरिज्म की मार्केटिंग और प्रमोशन के लिए शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म रोड मैप और स्ट्रैटेजी बनाने का काम करेगा। देश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाए हैं। इसका उदाहरण यशोदा मेडिसिटी हैं, जहां वर्तमान में बड़ी संख्या में विदेश से मरीज इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। इन विदेशी मरीजों को यहां आकर बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं मिले और देश का मेडिकल टूरिज्म बढ़े, इसी उद्देश्य को यह बोर्ड पूरा करने का काम करेगा। डॉ.अरोड़ा ने बताया कि यह बोर्ड मेडिकल और वेलनेस टूरिज्म के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधओं के डवलपमेंट को लेकर केन्द्र सरकार को फीडबैक देगा व सुझाव भी देगा कि इनको कैसे बेहतर बनाया जा सके। साथ ही मेडिकल और वेलनेस टूरिज्म की सर्विसिंग में प्रोफेशनलिज्म को बढ़ावा और इंडस्ट्री को एक कोड़ ऑफ एथिक्स बनाना होगा। जिससे विदेशी मरीजों को यहां आकर किसी स्तर पर कोई परेशानी न झेलनी पड़ी। साथ ही यह बोर्ड तय करेगा कि आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्घ और होम्योपैथी समेत मेडिकल सिस्टम और वेलनेस टूरिज्म इंडस्ट्री में सभी सर्विस प्रोवाइडर के बीच सहयोग को मजबूत किया जाए व इंडस्ट्री की सर्विस को मजबूत किया जाए। डॉ.पीएन अरोड़ा ने बताया कि इस बोर्ड के गठन से देश भर में स्वास्थ्य सेवाओं को एक मंच पर लाने में सहयोग मिलने के साथ ही इन सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा। जिससे विदेशी ही नहीं देश के नागरिकों को भी अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाएं मिल सकेंगी। यशोदा मेडिसिटी भी इसी को ध्यान में रखते हुए निरंतर अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाओ में इजाफा कर रहा है। बोर्ड के सदस्य स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर एजुकेशनल प्रोगाम्स के जरिए जनता और मेडिकल और वेलनेस टूरिज्म इंडस्ट्री के लोगों के बीच इस प्रोजेक्ट की जानकारी प्रसारित कराएंगे तो वहीं सभी जिम्मेदार टूरिज्म प्रैक्टिस के महत्व के बारे में भी जानकारी देना होगा। डॉ.अरोड़ा ने बताया कि बोर्ड का एक महत्वपूर्ण कार्य यह होगा कि वह भारत की मेडिकल और वेलनेस टूरिज्म इंडस्ट्री के डवलपमेंट के लिए शोध करेगी ताकि समय-समय पर इसको बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा सके।