गाजियाबाद (युग करवट)। मैथिली ब्राहम्ण सभा ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मैथिली समाज के लोगों को यूपी सरकार में भागीदारी देने की मांग की। सभा के संस्थापक महासचिव ओपी शर्मा ने ज्ञापन में कहा कि प्रदेश सरकार के किसी भी आयोग, परिषद में समाज की भागीदारी न होना निराशा करता है। जबकि समाज के लोग हमेशा से ही भाजपा को समर्पित वर्ग रहा है। उन्होंने समाज की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पांच से तीस हजार से अधिक निर्णायक मतदाताओं की संख्या है। जो हमेशा 90 फीसदी वोट भाजपा को करता रहा है। समाज ने कहा कि जनभावना को देखते हुए समाज के लोगों की भागीदारी प्रदान की जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम दास शर्मा, ओपी शर्मा आदि मौजूद रहे।