गाजियाबाद (युग करवट)। क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र अंतर्गत बहरामपुर गेट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव नाले में पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस व्यक्ति की लाश नाले से मिली उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि उस व्यक्ति की हत्या की गई है। इस मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची क्रासिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाकर उसकी शिनाख्त व मौत की गुत्थी सुलझाने के प्रयास करने शुरू कर दिये। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टïया यह लग रहा है कि वह अज्ञात व्यक्ति नाले के गंदे पानी में डूबकर मर गया होगा।
इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिये पुलिस हर एंग्लि पर जांच कर रही है।