नोएडा (युग करवट)। सेक्टर-20 स्थित श्री हनुमान मंदिर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में कथा वाचिका कनक लता कनक ने नारद के प्रसंग का वर्णन किया। कथा के माध्यम से उन्होंने भक्ति, सत्संग और भगवान शिव की कृपा का महत्व बताते हुए श्रद्धालुओं को धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक विमला बाथम वैश्य, डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह, टीएन गोविल, डॉ. अर्चना पोरवाल, संजय गोयल, मुकेश गुप्ता और प्रदीप अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक राधा कृष्ण गर्ग, अध्यक्ष सुधीर पोरवाल, उपाध्यक्ष लवकेश गोयल, अमित अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, संदीप पोरवाल, रवि पोरवाल, डॉ. शैलेंद्र पोरवाल, नवीन पोरवाल, बंटी भारद्वाज, सत्यम शर्मा, सुरेंद्र गर्ग, विद्या गर्ग, मधु वैश्य, सीमा गोयल, एडवोकेट पूनम गुप्ता, अनु गर्ग, सुजाता पोरवाल, विनय गुप्ता, रूवी गुप्ता, ज्योति पोरवाल, माधुरी पोरवाल और मोहिनी पोरवाल उपस्थित रहे।